अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बृहस्पतिवार रात यह घोषणा की. श्राइन बोर्ड ने अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र के तीर्थस्थल में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी.

एसएएसबी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल सिंह ने जम्मू संभागीय आयुक्त राघव लैंगर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान आगामी यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के दौरान कहा, ‘अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल 2022 के महीने में 20,000 पंजीकरण प्रति दिन की सीमा के साथ शुरू होगा.'

उन्होंने कहा कि यात्रा के दिनों में निर्धारित काउंटर पर ऑन स्पॉट (तत्काल) पंजीकरण भी किए जाएंगे. राहुल सिंह ने कहा कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इस साल की तीर्थ यात्रा के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नज़र रखने को लेकर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) का उपयोग करने का निर्णय लिया है.

कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ ही अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज कर दी गई थी. इस बार यात्रा चालीस दिनों की हो सकती है. पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है. बेस कैंपों और प्रमुख ट्रैक स्थलों पर सिविल काम भी शुरू किए जा रहे हैं.

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, मई से अक्टूबर के लिए +91-194-2313146, 2313147 हेल्प लाइन संपर्क नंबर हैं और नवंबर से अप्रैल के लिए +91-191-2555662, 2503399 हेल्प लाइन संपर्क नंबर हैं. इनके अलावा sasbjk2001@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन जंग के बीच जेलेंस्की की पत्नी का पुतिन पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘न हार मानेंगे, न हथियार डालेंगे'

Russia Ukraine War: ‘हर तरफ बम-रॉकेट गिरने की आवाज आ रही थी’, पूर्व मिस यूक्रेन ने सुनाई बेटे के साथ देश छोड़ने की कहानी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया