UP Election Result 2022: यूपी में हार के बाद बोलीं मायावती- ‘सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे’

UP Assembly Election Result 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 125 सीटें गई हैं. बड़ी बात यह है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. जबकि कांग्रेस के खाते में भी दो सीटें गईं. बसपा की इस हार पर अब मायावती ने बड़ा बयान दिया है.

सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल- मायावती

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है, ”कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है. उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है.” उन्होंने कहा, ”मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा, लेकिन इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ. मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है.”

मायावती और ओवैसी को मिले भारत रत्न- संजय राउत

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की जीत को लेकर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने मायावती और ओवैसी पर तंज कसा है. संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान है. इस योगदान के लिए इन दोनों नेताओं को पद्म विभूषण और भारत रत्न देने होगा. संजय राउत ने शिवसेना की हार पर कहा कि यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है, उससे बुरी हार बीजेपी की पंजाब में हुई है, जो एक संवेदनशील राज्य है.

क्या रहे यूपी के नतीजे?

उत्तर प्रदेश (कुल सीटें- 403)

Party

Won

अपना दल (एस)

12

बसपा

1

बीजेपी

255

कांग्रेस

2

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक

2

निषाद

6

आरएलडी

8

समाजवादी पार्टी

111

एसबीएसपी

6

यह भी पढ़ें-

Assembly Elections Result: यूपी-पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कौन-कौन से दिग्गज हारे, एक क्लिक में जानिए सभी नाम

UP Election Result: यूपी में टूटे कई मिथक, योगी ने 37 साल बाद BJP को दोबारा सत्ता दिलाकर लिखी नई इबारत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News