यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिश जारी है. केंद्र सरकार इसके लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है. इस अभियान के तहत यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों को वापस लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा. उनके लौटने के बाद उनके रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली. कुछ ऐसे भी रहे जो भावुक हो गए. उन्हीं में से एक हैं संजय पंडिता. वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं और अपने बेटे ध्रुव को देखते ही उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने अपने बेटे की वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की वापसी के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनके कारण ही मेरा बेटा वापस लौटा है. ये मेरा नहीं पीएम मोदी का बेटा है. संजय पंडिता ने कहा कि सूमी के हालातों को देखते हुए मैंने अपने बेटे की वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी. मैं केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं. वहीं ध्रुव ने कहा कि सूमी में रहना काफी कठिन था. भारत वापस आकर मैं राहत महसूस कर रहा हूं. ऑपरेशन गंगा मूहिम चलाने के लिए सरकार का धन्यवाद.

ये भी पढ़ें- UP Election Result: नतीजों पर बोलीं मायावती- अफवाह फैलाकर जीती BJP, अखिलेश ने कहा- दूर हुआ भगवा पार्टी का भ्रम

Watch: चार राज्यों में बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का रोड शो, अहमदाबाद की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, लगे जय श्रीराम के नारे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली