नार्थ दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपये की लूट के एक सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूट के 1 करोड़ 15 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए का सोना भी बरामद किया है. इन लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है. पुलिस की माने तो जब इन शातिर बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया तब इन्हें बिल्कुल नहीं मालूम था कि ये जिसे अपना शिकार बनाने जा रहे हैं उसके पास 1 करोड़ से ज्यादा की रकम है. यही वजह है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद 1 लाख रुपए राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में चढ़ावे के तौर पर चढ़ा दिए. डीसीपी नार्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि 2 मार्च को दिल्ली के मजनू के टीला इलाके में दो व्यापारियों के साथ कुछ बदमाशों ने 1 करोड़ 15 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

दिल्ली में 5 लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक वो अपने एक साथी गोविंद के साथ कूचा महाजनी इलाके स्कूटी से रोहिणी जा रहे थे. उनके पास सवा करोड़ रुपए कैश था जो उन्होंने कूचा महाजनी से कलेक्ट किया था. शिकायतकर्ता की माने तो जब उनकी स्कूटी मजनू के टीले इलाके में पहुंची तभी एक बाइक पर सवार 3 लोगों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से स्कूटी गिर गई इसके बाद बाइक पर सवार लोगों ने शिकायतकर्ता से बैग छीनने की कोशिश की जब शिकायतकर्ता में विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर बैग लूटकर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज से सुराग

पुलिस ने सबसे पहले इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया करीब 100 सीसीटीवी खंगाले गए और इसी सीसीटीवी से पुलिस को मिला एक सुराग. दरअसल सीसीटीवी में पुलिस को एक बाइक पर दो लड़के नज़र आए. एक ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी और दूसरे ने नीले रंग की. लेकिन बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी. सीसीटीवी की जांच में ही पता चला कि ये ही दोनों लकड़े पहले भी यहां से गुजरे थे. क्योंकि जिस तरीके से लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था उससे कहीं ना कहीं पुलिस को लग रहा था कि किसी मुखबिर ने ही बैग में पैसे होने की सूचना लुटेरों को दी थी और जब दोनों व्यापारी कुचा महाजनी इलाके से पैसों से भरा बैग लेकर निकले तभी से बदमाशों ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया था.

लूट के बाद रोज पार्टी कर रहे थे लुटेरे

दरअसल इस पूरे केस का खुलासा सीसीटीवी की सटीक और बारीकी से जांच करने से ही हुआ. सीसीटीवी की जांच करते करते पुलिस की टीम दिल्ली के यमुना पार इलाके में पहुंची. यहां पर पुलिस के मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लड़के आजकल रोज पार्टी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारने का प्लान बनाया और जब पुलिस की टीम छापा मारने के लिए जा रही थी तभी पुलिस को लाल शर्ट में एक लड़का नजर आया. ये वही लड़का था जो लूट के दौरान भी लाल शर्ट में ही मौजूद था. पुलिस ने उसे धर दबोचा. जब उससे पूछताछ हुई तो इसने कुबूल किया कि इसमें और उसके साथियों ने ही मिलकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट के मामले में शामिल चार और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो इसमें बॉबी नाम का एक ज्वैलर भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक दोनों व्यापारियों की एक एक मूवमेंट की जानकारी बॉबी ही लुटेरों को दे रहा था.

पुलिस ने 1 करोड़ 26 लाख कैश बरामद किए

पुलिस ने जब इन आरोपियों से पूछताछ की तो इन आरोपियों ने कई चौकाने वाले खुलासे भी किए. पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि जब इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया तब इन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बैग के अंदर एक करोड़ से ज्यादा का कैश होगा. उम्मीद से ज्यादा कैश मिलने पर लुटेरे राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे और वहां पर 1 लाख का चढ़ावा चढ़ाया. इतना ही नहीं पूछताछ में बदमाशों ने ये भी बताया कि उन्होंने करीब लूट की रकम से 1 लाख की शराब भी खरीदी और उससे रोज पार्टी करते थे. पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी यह बदमाश लूट की तीन और वारदातों में शामिल रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से 1 करोड़ 26 लाख कैश, लूट के पैसों से खरीदी गई दो स्कूटी, 10 लाख रुपए का सोना, एक सोने की चेन, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है.

ये भी पढ़ें:

गोवा में TMC के खराब प्रदर्शन पर ममता बनर्जी ने दिया ये बयान, 2024 का भी किया जिक्र

भारतीय छात्रों को पोलैंड से लेकर दिल्ली पहुंचे भारतीय वायु सेना और इंडिगो के विमान, ऐसे हुई स्वदेश वापसी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया