कश्मीर के बर्फीले गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश में मेजर रैंक के एक अधिकारी की मौत हो गई है. मेजर संकल्प यादव क्रैश हुए चीता हेलीकॉप्टर के सह-पायलट थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. दुर्घटना में घायल हुए पायलट की हालात भी नाजुक बताई गई है. श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल इमरोन मौसवी के मुताबिक, शुक्रवार को सेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरेज सेक्टर की एक फॉरवर्ड पोस्ट पर बीमार एक सैनिक को निकालने के लिए रुटीन उड़ान पर गया था.

रुटीन उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क अग्रिम चौकी से टूट गया. सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर का मलबा एक बर्फीले नाले से प्राप्त हुआ. पायलट और सह-पायलट दोनों ही घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों को तुरंत श्रीनगर स्थित बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान सह-पायलट मेजर संकल्प यादव की मौत हो गई.

मेजर संकल्प यादव 29 साल के थे और वे वर्ष 2015 में भारतीय सेना की एविएशन कोर में शामिल हुए थे. वे मूलत जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनके अलावा पिता हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, घायल हुए पायलट की हालात नाजुक होने के बावजूद स्थिर है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि कारणों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ेंः रक्षा मंत्रालय ने बताया पाकिस्तान की सीमा में कैसे फायर हुई भारत की सुपरसोनिक मिसाइल, जताया खेद

Election 2022: कोई 50 तो कोई 203 वोट, 5 राज्यों की वो 5 दर्जन सीटें जहां 1000 से कम वोटों से तय हुई हार-जीत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट