UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ ही जनता ने एक बार फिर बीजेपी को चुन लिया है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई से ज्‍यादा सीटें मिली हैं और इसके साथ ही राज्य में पूरे 37 साल बाद किसी सीएम की अगुआई में दोबारा सरकार लौटी है. वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी का पहला कार्यकाल समाप्त हो गया और उन्होंने औपचारिक तौर पर लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया दिया.

बता दें कि शुक्रवार को इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम ने ट्वीट के माध्यम से सभी निर्वाचित विधानसभा सदस्यों को बधाई दी और लखनऊ में कैबिनेट बैठक भी हुई. 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह योगी और सभी कैबिनेट मेंमर की पहली बैठक थी. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री लालजी टंडन और मंत्री अनिल राजभर भी मौजूद थे. माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.

#WATCH UP CM Yogi Adityanath tenders his resignation to Governor Anandiben Patel at Raj Bhavan in Lucknow pic.twitter.com/WM3TzqBwcF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022

भाजपा ने दूसरी बार भारी बहुमत से जीत हासिल की

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार भारी बहुमत से जीत हासिल की है. इस बार के चुनाव परिणाम ने दिखा दिया कि राज्य की जनता सीएम योगी के काम से संतुष्ट है और एक बार फिर राज्य की कमान उनके हाथ में सौंपने तैयार ह. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. चुनाव परिणाम की बात करें तो एक तरफ जहां बीजेपी को 41.29 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी मत हासिल हुए. जबकि बहुजन समाज पार्टी के पाले में 12.88 प्रतिशत वोट आए. समाजवादी पार्टी 111 सीटें जीतकर यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: जंग के बीच रूस में टेंशन में छात्र! भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कही ये बात

ये भी पढ़ें- Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट