Jammu-Kashmir Encounter: आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत चार आतंकी ढ़ेर

Jammu-Kashmir News: जम्मू कश्मीर के गांदरबल इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ हुए मुठभेड़ में एक और आतंकी (terrorists) के मारे जाने की खबर है. इसी ऑपरेशन के दौरान कुछ देर पहले ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया था. फिलहाल इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है.

कश्मीर के आईजीपी इस मामले पर बात करते हुए कहते हैं, ‘हमने कल रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. पुलवामा में अब तक 1 पाकिस्तानी सहित जैश के 2 आतंकवादी मारे गए हैं, वहीं  गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर के 1 आतंकवादी मारे गए है इसके अलावा हमने एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है.’ उन्होंने कहा कि हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ अभियान खत्म हो गया है.

We had launched joint ops at 4-5 locations yesterday night. So far 2 terrorists of JeM including 1 Pakistani killed in Pulwama, 1 terrorist of LeT killed each in Ganderbal & Handwara. Encounters over in Handwara & Pulwama. Also arrested 1 terrorist alive: IGP Kashmir

(File pic) pic.twitter.com/BPN25Gx3dz
— ANI (@ANI) March 12, 2022

बता दें कि बीते गुरुवार यानी 10 मार्च को ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुआ था. जहां नैना बटपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मारा गया था.

Jammu & Kashmir | An encounter breaks out at Serch area of Ganderbal. Police and security forces are on the job. Further details awaited: Police
— ANI (@ANI) March 11, 2022

गुरुवार को चार आतंकियों को किया गया था गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपोर के रफियाबाद के नडीहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया.

रविवार को हुआ था ग्रेनेड हमला

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के मध्य में व्यस्त अमीरा कदल पुल पर रविवार को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. हमले में दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी और 36 अन्य घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा इस्तीफा

UP Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य का बड़ा बयान, पिता को लेकर कही ये बात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News