भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 3,614 नए मामले सामने आए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना महामारी की वजह से 89 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 3,614 नए मामले सामने आए हैं. जो करीब 22 महीनों में सबसे कम दैनिक मामले हैं. देश में पिछले कुछ दिनों से 5,000 से कम दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किये जा रहे हैं. आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि लगातार 30 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले एक लाख से नीचे बने हुए हैं.

देश में कोरोना के एक्टिव केस 50,000 से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 89 मौतें दर्ज होने की बाद मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 15 हजार आठ सौ तीन हो गई है. देश में सक्रिय मामले 50,000 से नीचे चले गए हैं. देश में फिलहाल 40,559 केस एक्टिव हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कोविड के 5,185 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं.

देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी

देशभर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है. वैक्सीन के मोर्चे पर देश में अब तक 179.13 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं. पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. ज्यादातर देशों में कोरोना प्रतिबंधों में काफी छूट दी गई है. कोरोना महामारी की वजह से दुनिया में लाखों लोगों की जान गई है. कोविड-19 से वैश्विक मौतों का आंकड़ा सोमवार को 6 मिलियन को पार कर गया है.

Russia-Ukraine War: रूस-यू्क्रेन युद्ध पर बोले तुर्की राष्ट्रपति, ‘क्रीमिया पर हमले के दौरान उठाई होती आवाज तो नहीं देखना पड़ता ये दिन'

MCD चुनाव टालने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘आप’ की लोकप्रियता से घबराई बीजेपी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया