नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने दावा किया है कि आतंकी अफशान परवेज आईएसआईएस का एक प्रमुख ऑपरेटिव है. परवेज अफगानिस्तान-पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस गुर्गों से भी जुड़ा था और आईएसआईएस के लिए भर्ती में सक्रिय रूप से शामिल था. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया गया है कि एक NIA अधिकारी ने कहा कि अफशान परवेज आईएसआईएस का प्रमुख ऑपरेटिव है और आरोप-पत्रित आरोपी उमर निसार का करीबी सहयोगी है. परवेज अफगानिस्तान और पाकिस्तान में स्थित आईएसआईएस के गुर्गों से भी जुड़ा था और आईएसआईएस की भर्ती में एक्टिव था.

ISIS की भर्ती में एक्टिव था अफशान परवेज- NIA

एनआईए अधिकारी ने कहा कि उमर निसार की गिरफ्तारी के बाद उसे भारत में आईएसआईएस गतिविधियों का प्रमुख नियुक्त किया गया था और वह मीडिया के साथ-साथ आईएसआईएस की जमीनी गतिविधियों को भी देख रहा था. वह सक्रिय रूप से अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईएसआईएस की प्रचार सामग्री का प्रसार कर रहा था. NIA ने दिल्ली के पटियाला हाउस में स्थित विशेष अदालत में दाखिल पूरक आरोप पत्र में अफशान परवेज और तौहीद लतीफ सोफी को नामजद किया है.

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अफशान परवेज और तौहीद

आतंकी अफशान परवेज और तौहीद लतीफ सोफी दोनों ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं. दोनों ही आतंकियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया था. NIA की ओर से पिछले साल जून में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें आईएसआईएस द्धारा भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन में भर्ती के लिए साजिश रचने का आरोप है.

ये भी पढ़ें:

Indo-China Border Talks: सीमा पर गतिरोध के बीच 13 घंटे चली भारत-चीन की बैठक, डेपसांग प्लेन और डेमचोक का उठा मुद्दा, क्या निकलेगा समाधान?

Jammu-Kashmir Encounter: आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत चार आतंकी ढ़ेर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट