UP Election 2022: यूपी में चुनाव से पहले मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुई थीं और अब उसी पार्टी की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है. ऐसे में एबीपी ने अपर्णा से खास बातचीत की. उनसे पूछा गया कि जीत के बाद पार्टी में अपर्णा का क्या रोल होगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ मैं बीजेपी में राष्ट्र की सेवा के लिए आई हूं और जो भी मेरी शीर्ष नेतृत्व मेरे लिए तय करेगा मैं उस काम को पूरे ईमानदारी के करूंगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी ये विषय मैं अपनी पार्टी के लिए छोड़ती हूं. समाजवादी पार्टी के हारने का कारण बताते हुए अपर्णा ने कहा कि विपक्ष को इस बात का चिंतन करना चाहिये कि आखिर चूक कहां हुई है. मैं बीजेपी में हूं और उसके जीतने का कारण मुझे पता है.

इवीएम के साथ हुई धांधली पर बोलीं अपर्णा

अपर्णा ने इवीएम के साथ हुई धांधली पर कहा, ’इवीएम के साथ धांधली की बातें नहीं होनी चाहिए. देश का विश्वास है ईवीएम. राज्य की पूरी जनता ने ईवीएम में ही फ्री और फेयर तरीके से मतदान किया है.

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लो जाति धर्म को लेकर भी तमाम अटकले लगा रहे थें. कुछ का कहना था कि हिंदु-मुस्लिम के वोट अलग अलग हो जाएगे. लेकिन हमने देखा कि बीजेपी को हर धर्म, हर वर्ग, हर कुल के लोगों ने वोटिंग की है. खासतौर पर माताएं और बहनों ने वोट किया है और वीमें वोट परसेंटेज पूरा पूरा BJP को गया है जिसकी वजह से आज बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है.

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध से नाटो की दूरी पर पहली बार बोले बाइडन, कहा- ‘नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध को देगा जन्म'

’रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए ही खत्म होगी जंग’, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट