एयर इंडिया की दिल्ली से उड़कर जबलपुर पहुंचने वाली फ्लाइट में सवार फ्लायर्स की जान उस समय आफत में आ गई, जब विमान रनवे से फिसल गया. दिल्ली से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट की जैसे ही डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने जा रही थी, तभी फ्लाइट रनवे से उतर गई और एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई. इसके चलते विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

डुमना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट नम्बर E-9167 के अनियंत्रित होकर रनवे से फिसलने की खबर से हड़कंप मच गया. खबर पाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी रनवे पर पहुंचे और विमान में सवार यात्रियों को ढांढस बंधाया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन विमान के रनवे से फिसलने के दौरान उसमें सवार सभी 35 यात्री बुरी तरह दहशत में आ गए और काफी देर तक हड़कंप के हालात बने रहे.

एहतियात के तौर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रनवे पर बुलवा लिया. एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट किस तरह से हादसे का शिकार होते होते बची इसके बारे में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और वे फ्लाइट के अनियंत्रित होकर रनवे से फिसलने की घटना की जांच की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मायावती ने अपने सभी प्रवक्ताओं के टीवी डिबेट में शामिल होने पर लगाई रोक, मीडिया पर लगाया ये बड़ा आरोप

ये भी पढ़ें- UP Election Results: बीजेपी से लेकर SP तक… कितने महिला-पुरुषों ने किस पार्टी को किया वोट? किन मुद्दों को बनाया आधार?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट