प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अहमदाबाद में खेल महाकुंभ 2022 का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा मेरे सामने युवा जोश का ये सागर, ये उमंग, ये उत्साह की लहरें बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छूने को तैयार है. ये न केवल खेलों का महाकुंभ है बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी युवाओं को 11वें खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

प्रधानमंत्री ने कहा, "12 साल पहले 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते गुजरात में खेल महाकुंभ की शुरूआत की थी. आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था, वो आज वट वृक्ष बनता दिख रहा है. उस बीज को मैं आज इतने विशाल वट वृक्ष का आकार लेते देख रहा हूं."

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ा फैक्टर थी. खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी. उस भंवर से निकलकर भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं. गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के कारण 2 साल तक खेल महाकुंभ पर ब्रेक लगा रहा, लेकिन भूपेंद्रभाई ने जिस भव्यता के साथ इस आयोजन को शुरू किया, उसने युवाओं में एक नया जोश भर दिया है.

UP Election Results: बीजेपी से लेकर SP तक… कितने महिला-पुरुषों ने किस पार्टी को किया वोट? किन मुद्दों को बनाया आधार?

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बताया बीजेपी का एजेंट, बोले- कांग्रेस नहीं होती तो दीदी जैसे नेता नहीं होते

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया