श्रीनगर के चानापोरा इलाके में शुक्रवार को सीआरपीएफ पर आतंकी हमला हुआ है. चानापोरा इलाके में तैनात सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हादसे में एक जवान घायल हो गया है. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है.

’जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का नया केंद्र बना श्रीनगर'
जम्मू-कश्मीर में पिछले साल की तुलना में आतंकी घटनाओं की संख्या में 40 फीसदी की कमी आने के बावजूद राजधानी श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों को पीछे छोड़ते हुए पिछले एक साल में आतंकी गतिविधियों का नया केंद्र बन गया है. सुरक्षा व्यवस्था के एक सूत्र ने कहा कि अकेले श्रीनगर में आतंकवाद से संबंधित 16 घटनाएं दर्ज की, जो इस साल अब तक घाटी में हुई कुल 75 घटनाओं में से 21 फीसदी है. इन आंकड़ों के साथ इसने पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां जैसे आतंकवाद के पारंपरिक गढ़ को पीछे छोड़ दिया है.

श्रीनगर में सबसे अधिक आईईडी बरामद हुए हैं और अब तक बरामद किए गए 8 आईईडी में से तीन श्रीनगर से हैं. इस साल घाटी में दर्ज की गई 75 आतंकवादी घटनाओं में से, श्रीनगर में सबसे अधिक घटनाएं (16, 20 प्रतिशत) हुई, जो पिछले सालों (2019-6 प्रतिशत, 2005-5 प्रतिशत) की तुलना में काफी अधिक है. हालांकि इस साल, फोकस में बदलाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. सुरक्षा बलों ने आकलन किया है कि श्रीनगर में बढ़ी हुई आतंकी गतिविधियां पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के फ्रंट- द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) द्वारा शुरू किए गए भर्ती अभियान का परिणाम है.

ये भी पढ़ें-
जम्मू में पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी को हुआ स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- महिलाओं को लेकर एक जैसी है दोनों की विचारधारा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट