TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने ज्वाइन किया Koo App, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े कई और मंत्री

कोलकाता: देश में ‘कू’ एप (Koo App) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. लोकसभा से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने आज सोशल मीडिया एप ‘Koo’ ज्वाइन की है. अभिषेक बनर्जी से पहले भी देश के कई जाने माने नेता इस चर्चित एप को ज्वाइन कर चुके हैं.

मन की बात में ‘कू’ का जिक्र कर चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में ‘कू’ एप की चर्चा कर चुके हैं. हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी ‘कू’ एप’ ज्वाइन किया है. पिछले कुछ महीनों में राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी तमाम हस्तियों ने इस एप का रुख किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े कई मंत्री

इनसे पहले इसी साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और  रवि शंकर प्रसाद सहित कई सरकारी विभागों ने ‘कू’ एप पर अपना अकाउंट बनाया था. उसी दौरान सरकार और ट्विटर के बीच विवाद चल रहा था. मई में इस एप को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था.

'कू’ एप पर कैरेक्टर लिमिट 400 है

बता दें कि ‘कू’ एप को ट्विटर के विकल्प के रूप में देखा जाता है. इस एप की शुरुआत साल 2020 के मार्च महीने में हुई थी. सरकार का आत्मनिर्भर एप इनोवेशन चैलेंज जीतने के बाद ‘कू’ एप की चारों ओर चर्चा होने लगी. ‘कू’ एप पर अकाउंट बनाकर यूजर्स देश और दुनिया की जानकारियां हासिल कर सकते हैं. ‘कू’ एप पर कैरेक्टर लिमिट 400 है.

यह भी पढ़ें-

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- महिलाओं को लेकर एक जैसी है दोनों की विचारधारा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News