Bhabanipur By Poll: सीएम ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘खेला होबे’ के नारे

Bhabanipur By Poll: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. भवानीपुर में 30 सितंबर को वोटिंग होगी और तीन अक्टूबर को नतीजे आएंगे. इस सीट से सीएम का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रियंका टिबरीवाल और वाम मोर्चे के श्रीजीब बिस्वास से है. कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का एलान किया है.

भवानीपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के नामांकन दाखिल करने के बाद ‘खेला होबे’ के नारे लगाए. विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी ने खेला होबे का नारा दिया था.

बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में विधानसभा चुनाव हुए थे. तब ममता बनर्जी ने अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया था. नंद्रीग्राम में कड़े मुकाबले में ममता बनर्जी को बीजेपी नेता और अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पार्टी ने राज्य में एतिहासिक जीत दर्ज की.

#KhelaHobe slogans begin in #Bhawanipore as @MamataOfficial files her nomination today in #Kolkata pic.twitter.com/ptPWvrJSYP
— Manogya Loiwal मनोज्ञा लोईवाल (@manogyaloiwal) September 10, 2021

नंदीग्राम में ममता की हार के बाद राज्य में कैबिनेट मंत्री और भवानीपुर से टीएमसी विधायक चुने गए सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ दी. अब मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता को उपचुनाव में जीत दर्ज करनी होगी. ममता बनर्जी भवानीपुर की ही निवासी हैं और उन्होंने 2011 और 2016 में दो बार इस सीट से जीत दर्ज की.

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News