पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा और उन्हें एक ‘‘बोझ’’ कहा, जिनके ‘‘लालच ने पार्टी को नीचे ला दिया.’’ जाखड़ ने बिना नाम लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी पर भी निशाना साधा. कांग्रेस नेता जाखड़ उन खबरों का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि रविवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पंजाब चुनाव में कांग्रेस की हार पर चर्चा के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व निवर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी का समर्थन करने में कैसे विफल रहा, जिन्हें ‘‘पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक महत्पूर्ण व्यक्ति के तौर पर खड़ा किया गया था.’’

जाखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण व्यक्ति – क्या (आप) मजाक कर रहे हैं? भगवान का शुक्र है कि उन्हें सीडब्ल्यूसी में उस महिला द्वारा ‘राष्ट्रीय खजाना’ घोषित नहीं किया गया, जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पहले व्यक्ति के रूप में प्रस्तावित किया था. उनके लिए वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन पार्टी के लिए वह केवल एक बोझ रहे हैं.’’. जाखड़ ने कहा, "शीर्ष पदाधिकारियों ने नहीं, बल्कि उनके अपने लालच ने उन्हें और पार्टी को नीचे ला दिया.’’

जाखड़ ने राज्य में अवैध खनन से संबंधित धनशोधन मामले में चन्नी के करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी का भी उल्लेख किया, क्योंकि उन्होंने चन्नी की एक तस्वीर को शीर्षक के साथ ट्वीट किया – ‘‘ईडी ने चन्नी के रिश्तेदार से 10 करोड़ रुपये जब्त किए, मुख्यमंत्री ने साजिश की बात कही.’’ आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट पर जीत हासिल की है. चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और वह केवल 18 सीट ही जीत सकी.

ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: यूपी में एतिहासिक जीत लेकिन इन तीन सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाए बीजेपी उम्मीदवार

ये भी पढ़ें- केशव मौर्य और दिनेश शर्मा नहीं तो यूपी में कौन होगा डिप्टी सीएम? योगी के शपथ ग्रहण के लिए बड़ी तैयारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया