UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीतने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ना केवल यूपी में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनाकर लंबे समय से चले आ रहे प्रथा को तोड़ा है बल्कि वोट शेयरिंग के मामले में भी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है. दरअसल योदी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर के सदर सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जहां उनका अपने अन्य कलीग (cabinet colleagues) की तुलना में सबसे अधिक वोट शेयर रहा. मिली जानकारी के अनुसार योगी ने सदर सीट से 66.18 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किए है.

वोटों की संख्या की बात करें तो सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वोट संख्या के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. इस विधानसभा चुनाव में सीएम योगी को पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तुलना में 17,000 से अधिक वोट मिले. बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें 60.2 प्रतिशत वोट शेयर मिले हैं.

रक्षा मंत्री के बेटे को मिला 70.16 प्रतिशत वोट शेयर

TOI ने अपने एक रिपोर्ट में चुनाव आयोग के हवाले से कहा कि योगी को छोड़कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को नोएडा सीट से 70.16 प्रतिशत वोट मिला. उसके बाद भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार शर्मा को साहिबाबाद सीट से 67.03 प्रतिशत यानी 3.22 लाख वोट शेयर मिले. चुनाव आयोग की माने तो साहिबाबाद सीट पर सबसे कम लोगों ने यानी लगभग 47.03 प्रतिशत मतदान किया गया था. वहीं तीसरा सबसे ज्यादा वोट शेयर अमित अग्रवाल को मिला, वह शेयर मेरठ छावनी सीट से उम्मीदवार थे.

इन उम्मीदवारों ने हासिल की शानदार जीत

इनके अलावा आगरा उत्तर से बीजेपी कैंडिडेट पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 63.89 प्रतिशत वोट मिले और बरखेड़ा से उम्मीदवार जयद्रथ को 63.80 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. वहीं सपा में पूर्व कैबिनेट मंत्री और जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ने वाले शिवपाल सिंह यादव को 62.97 प्रतिशत वोट मिले. दादरी सीट से बीजेपी के कैंडिडेट तेजपाल सिंह नागर ने 61.64%, मुर्दनगर से अजीत पाल त्यागी ने 61.63%, गाजियाबाद से उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा मंत्री अतुल गर्ग ने 61.37 प्रतिशत वोट शेयर के साथ शानदार जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी और योगी आदित्यनाथ की 100 मिनट की मीटिंग में क्या चर्चा हुई? जानें इस मुलाकात के मायने

Parliament Budget Session: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राज्यसभा में तीखी नोकझोंक, हरदीप पुरी ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया