<p>कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य हिस्सा नहीं है. कोर्ट ने कहा कि छात्र यूनिफॉर्म पहनने से इनकार नहीं कर सकते. इस मामले पर अब राजनीतिक बयानों की बौछार शुरू हो गई है.</p> <p>शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर कहा कि हिजाब कभी भी धर्म का हिस्सा नहीं था. इसको बेवजह तूल दिया गया क्योंकि पांच राज्यों में चुनाव थे. वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी यही बात कही. उन्होंने कहा कि यह चुनावी मुद्दा था, जिसे राजनीति के चलते तूल दिया गया. </p> <p>वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट के हिजाब पर फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा, हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं. सभी लोगों से अपील करता हूं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाएं. हम सबको शांति का माहौल बनाकर रखना है. छात्रों का मूलभूत काम अध्ययन और ज्ञान अर्जित करना है. सब लोग एक होकर पढ़ाई करें.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली






