इस देश के पुलिसवाले ने पत्रकार को गुलेल से मारा? वायरल तस्वीर को लेकर दावा

सोशल मीडिया पर आजकल एक पुलिसवाले की फोटो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युगांडा में एक नवनियुक्त पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान अप्रासंगिक प्रश्न पूछे जाने पर एक पत्रकार को गुलेर से मारा है. कई ट्विटर यूजर्स ने इस तस्वीर को शेयर किया है. तस्वीर में देख सकते हैं कि पुलिसवाले ने हाथ में गुलेल लिया है. पुलिसवाले के चेहरे पर मास्क है. सामने कई माइक रखे हुए हैं और ऐसा मालूम होता है कि पुलिसवाला गुलेल से निशाना बनाकर मारने की तैयारी में है.

एक ट्विटर यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, युगांडा के नवनियुक्त पुलिस प्रवक्ता ने अप्रासंगिक सवाल पूछने पर रिपोर्टर को गुलेल से मारा, जिसे 26 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक लाइक किया है, जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्विट किया है.

“Newly appointed Uganda police spokesman hits News reporter with a caterpult for asking irrelevant question.”

😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂💀 pic.twitter.com/KhiHJFq5OD
— Fully Vaxxed G! (@_Sir_CharlesR) March 12, 2022

एक अन्य ट्विटर यूजर ने भी इसी तरह के दावे के साथ तस्वीर शेयर की है.

Newly appointed Uganda police spokesman hits News reporter with a caterpult for asking irrelevant question. pic.twitter.com/1IByYsvnjs
— Man’s NOT Barry Roux  (@AdvoBarryRoux) March 13, 2022

सवाल है कि क्या सच में पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकार पर हमला किया? तो बता दें कि ये दावा बेतुका और झूठा है. युगांडा में किसी भी पुलिस प्रवक्ता ने किसी पत्रकार को गुलेल से नहीं मारा है. यह तस्वीर पिछले साल की है, जब पुलिस ने कंपाल में खतरनाक गुलेलों की एक खेप बरामद की थी.  तब पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनंगा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलेल के खतरों से आगाह किया था.

यह तस्वीर असल में 2021 में उस प्रेस ब्रीफिंग से ली गई ना कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से ली गई है, जैसा कि दावा किया गया. इसकी पुष्टि खुद युगांडा पुलिस ने की है, जब केन्याई वकील अहमदनासिर अब्दुल्लाही ने झेठे दावे के साथ तस्वीर शेयर कर युगांडा पुलिस पर कटाक्ष करने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इसे फर्जी खबर बताया.

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड में चेहरे पर सस्पेंस! योगी फिर आएंगे दिल्ली, गोवा के CM भी डालेंगे डेरा, 4 राज्यों में ऐसे बनेगी BJP सरकार

खालिस्तानी लिंक की जांच वाली याचिका खारिज, अरविंद केजरीवाल बोले- पहले जनता ने जवाब दिया अब अदालत ने

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News