पंजाब में आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज सीएम पद की शपथ लेंगे. भगवंत मान ने इस शपथ ग्रहण के लिए होशियारपुर जिले में पैतृक गांव खटकड़कलां को चुना है. दोपहर 12.30 होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे पंजाब से तीन लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ जमीन पर बड़ा पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल के अंदर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है. जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह मेमोरियल के सामने तीन बड़े स्टेज बनाए गये हैं. मुख्य स्टेज पर शपथ ग्रहण होगा, दूसरे पर नवनिर्वाचित विधायक बैठें और तीसरे पर अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम के लिए विपक्षी दलों के किसी भी नेता को न्योता नहीं दिया गया है.

मान के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में हेलीपैड और 25 हजार गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम भी किया है. कार्यक्रम में कोई उपद्रव ना हो इसलिए चप्पे-चप्पे पर पंजाब पुलिस के 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है. शहीद के गांव में शपथग्रहण समारोह के आयोजन से जाहिर है कि आम आदमी पार्टी प्रतिकों का राजनीति में विरोधियों को मात देना चाहती है लेकिन विरोधी भी इस तामझाम को फिजूलखर्ची बताने से नहीं चूक रहे.

AAP की विज्ञापन वाली राजनीति हावी- प्रवेश वर्मा

दिल्ली से बीजेपी के विधायक प्रवेश वर्मा ने ट्विटर पर लिखा ‘वैकल्पिक राजनीति के नाम पर AAP की विज्ञापन वाली राजनीति हावी है. 57 लाख रुपए के रोड शो के बाद 2 करोड़ रुपए के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सरकारी खजाने से 13 करोड़ रुपए के अंडमान निकोबार तक AAP ने विज्ञापन दिये हैं. जनता के टैक्स की बर्बादी करना AAP का व्यापार बन चुका है.

बता दें, भगवंत मान ने इस मौके पर लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है. भगवंत मान ने विशेष रूप से पुरुषों से ‘बसंती’ (पीली) पगड़ी और महिलाओं को पीला ‘दुपट्टा’ (शॉल) पहन कर आने का भी आग्रह किया है. मान ने लोगों से उस पंजाब का निर्माण करने का भी आग्रह किया, जिसका भगत सिंह ने सपना देखा था.

भगवंत मान को भी मिली है बड़ी जीत

पंजाब के निर्वाचित मुख्यमंत्री ने सोमवार को टि्वटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ”मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे. हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे. मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं. आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं. अब आपकी अपनी सरकार होगी.

भगवंत मान ने राज्य के लोगों से वीडियो में अपील करते हुए कहा, ”मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं. हम उस दिन खटकर कलां को ‘बसंती’ रंग में बदल देंगे.”

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें.

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन को है किस बात का डर? रूस से दोस्ती के बीच किस चीज से बचना चाहता है ड्रैगन

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व महिला जासूस ने खोले राज, कहा- ‘राष्ट्रपति पुतिन जंग जीतने के लिए पार कर सकते हैं कोई भी हद'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट