श्रीनगर के नौगांव इलाके में बुधवार यानी आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कश्मीर के आईजी विजयकुमार ने मीडिया को बताया कि नौगाम में खानमोह के सरपंच समीर भट की हालिया हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के आतंकवादी को आज सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबलों सरपंच की हत्या करने वाले आतंकियों की तलाश में थे.

सुरक्षाबलों आज तड़के सुबह जब इन आतंकियों की तलाश में जब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखकर उनपर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिउत्तर दिये जाने के बाद यह फायरिंग मुठभेड़ में तब्दील हो गई. जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. हमें अभी आधिकारिक सूत्रों से और अधिक जानकारी का इंतजार है.

#Terrorists of proscribed #terror outfit LeT/TRF involved in the recent #killing of Khanmoh’s #Sarpanch Sameer Bhat, trapped in Nowgam #encounter: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/ppPLJajevs
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) March 16, 2022

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है. जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा किये गये ट्वीट के मुताबिक कश्मीर जोन पुलिस के आईजी विजयकुमार ने बताया है कि नौगाम में खानमोह के सरपंच समीर भट की हालिया हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने राज्य के उत्तर, दक्षिण और मध्य कश्मीर में दो सरपंचों की हत्या सहित अन्य कई आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरु किया हुआ है. इसी वजह से सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले हफ्ते भी कई आतंकियों को मार गिराया गया है और कुछ आतंकी गिरफ्तार भी किये गये हैं.

पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों ने मार गिराये थे चार आतंकी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. वादी के अलग-अलग इलाकों पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा में चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. बकौल पुलिस महानिरिक्षक कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में जैश का एक कमांडर भी मारा गया था.आईजी ने कहा कि जट्ट 2018 से पुलवामा-शोपियां इलाके में सक्रिय था और कई मामलों में शामिल था.

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, पेट्रोलियम कंपनियों पर दबाव कम हुआ, क्या नहीं बढ़ेंगे अब पेट्रोल-डीजल के दाम

यूपी मंत्रिमंडल की तस्वीर फाइनल करने के लिए दिल्ली में जारी है बैठकों का दौर, आज फिर दिल्ली आएंगे योगी, लखनऊ में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया