दाम बढ़ने की आशंका को लेकर मार्च में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल है. विधानसभा चुनाव के बाद वाहन ईंधन के दाम बढ़ने की अटकलों के कारण मार्च माह के पहले 15 दिन देश में पेट्रोल, डीजल की बिक्री महामारी-पूर्व के स्तर को पार कर गई है. दाम बढ़ने की आशंका से चिंतित उपभोक्ताओं और डीलर गाड़ियों के टैंक पूरी तरह भरवा रहे हैं. उद्योग से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 90 फीसदी बाजार पर नियंत्रण रखने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल की बिक्री एक से 15 मार्च के बीच 12.3 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 18 प्रतिशत और 2019 की तुलना में 24.4 प्रतिशत अधिक है.

पेट्रोल और डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल

वहीं डीजल की सालाना आधार पर बिक्री 23.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 35.3 लाख टन और 2019 के मुकाबले 17.3 फीसदी अधिक रही. आंकड़ों के मुताबिक, 1-15 मार्च 2020 के दौरान हुई बिक्री के मुकाबले इस वर्ष पेट्रोल 24.3 फीसदी अधिक और डीजल 33.5 फीसदी अधिक बिका. वहीं, पिछले महीने के मुकाबले पेट्रोल की बिक्री 18.8 प्रतिशत अधिक और डीजल की 32.8 फीसदी अधिक रही.

गाड़ियों के टैंक फुल करवा रहे हैं लोग

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा था कि कुछ इस तरह की टिप्पणियां आई हैं कि लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले अपनी गाड़ियों के टैंक पूरी तरह भरवाने चाहिए. इसी के बाद ईंधन की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. इस दौरान कच्चे तेल का दाम 81 डॉलर से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा है. इसके बावजूद 132 दिन से वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें:

शिमला में सवर्ण आयोग की मांग को लेकर चक्का जाम, सीएम पर वादाखिलाफी का आरोप, पुलिस के साथ झड़प

अगस्ता वेस्टलैंड केस: CBI ने पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया