कश्मीर फाइल्स विवाद पर abp न्यूज से खास बातचीत में ओवैसी ने कहा कि कितने कश्मीरी पंडित मारे गए कितने विस्थापित हुए इसको लेकर मोदी सरकार कमीशन क्यों नहीं बना देती, उन्होंने कहा कि क्या एक फिल्म देखकर मोदी सरकार को कश्मीरी पंडितों की तकलीफ याद आ रही है. ओवैसी बोले मैंने लोकसभा में ये कहा कि मोदी सरकार इस बात के लिए एक कमेटी बना दे और जितने भी विस्थापित लोग हैं, उन्हें वापस लेकर आए. सरकार ये बता दे कि कितने कश्मीरी पंडितों का विस्थापन हुआ. ओवैसी ने ये भी कहा कि 1500 हिंदुओं की मौत पर कौन रोएगा.

ओवैसी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नॉन कश्मीरी लोगों की जो हत्या आतंकियों ने की है उसकी भी तो आप बात कीजिए. उन्होंने कहा कि जम्मू के नरसंहार की बात भी होनी चाहिए. देश के प्रधानमंत्री को 300 से ज्यादा सांसद हैं लोकसभा में, आपके गवर्नर वहां है, उसके बावजूद आपको फिल्म देखकर कश्मीरी पंडित की याद आ रही है. ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कश्मीरी पंडितों से अगर देश के प्रधानमंत्री को मुहब्बत है तो आप जांच कराकर कश्मीरी पंडितों को घाटी में वापस लेकर आइए. जांच कमेटी से ही कश्मीरी पंडितों को इंसाफ मिलेगा. ओवैसी ने कहा कि पिछले 7 साल में सरकार उन्हें क्यों वापस नहीं लाई.

क्यों कश्मीरी पंडितों को घर छोड़ने पड़े? इस पर ओवैसी ने कहा कि उस वक्त के गवर्नर और सरकार इसके लिए जिम्मेदार थी. कश्मीरी पंडितों का विस्थापन उस समय की सरकार की नाकामी है. क्या प्रधानमंत्री दिल्ली नरसंहार को भूल गए? क्या प्रधानमंत्री असम का नरसंहार भूल गए? उस पर कौन आंसू बहाएगा. कांग्रेस शासन में मुराबाद में फायरिंग हुई. इन सब मामलों की भी तो जांच होनी चाहिए. कश्मीर समस्या के लिए कौन जिम्मेदार? इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई. ओवैसी बोले कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मिलनी चाहिए. कश्मीर का कश्मीरी अपना सेब नहीं बेच सकता. बताइए कश्मीर में कितना निवेश हुआ. फार्मा से जुड़े लोगों को रेड हो रही है.

अलगाववादियों पर निशाना साधने में ओवैसी को डर लगता है? इस सवाल पर ओवैसी ने कहा कि मैं और डर एक साथ नहीं रह सकते हैं. ओवैसी और डर एक समंदर के दो किनारे हैं. देश की मुहब्बत में अलगाववादियों से मिला. सरकार ने डेलिगेशन में मुझे घाटी भेजा. बीजेपी को अपनी कश्मीर पॉलिसी साफ करनी चाहिए. बीजेपी सत्ता में है, बीजेपी हुकूमत भी है. मैं कभी फ्रस्टेटिड नहीं हूं. मैं बीजेपी की नाकामियों को जनता को बता रहा हूं. हिजाब पर फैसले से क्या परेशान थे? इस पर ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम लड़कियां यूनिफॉर्म के खिलाफ नहीं हैं. सेंट्रल स्कूलों में हिजाब की इजाजत है. ओवैसी ने कहा कि हमारा देश अलग-अलग फूलों को गुलदस्ता है. इसमें से दो फूल निकाल देंगे तो गुलदस्ता कहां रहेगा.

ये भी पढ़ें- President Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा दावा, बोलीं- खेल अभी खत्म नहीं हुआ है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली