कोरोना महामारी से दुनियाभर में अभी भी जंग जारी है. इस बीच एक और नए वेरिएंट के सामने आने से चिंता बढ़ गई है. इजरायल में कोविड-19 के नए वेरिएंट का पता चला है. यहां कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं. इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये वेरिएंट अभी भी दुनिया भर में अज्ञात है.

क्या हैं लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार नये वेरिएंट को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है. BA.1+ BA.2 ये दो नये स्ट्रेन हैं जोकि ओमिक्रोन के दो उप-प्रकारों (Sun-type)को जोड़ता है जिन्हें BA.1 और BA.2 के रूप में जाना जाता है. इस नये संक्रमण से संक्रमित पाये गये दो मरीज इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर आने वाले यात्री थे. हालांकि इस नए वेरिएंट को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है. इजराइली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वेरिएंट के भी लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशी का ऐंठना/टूटना आदि लक्षण पाये गये हैं.

कहां से हुई है उत्पत्ति

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक इसका जवाब देने के लिए अपने शोध को समाप्त नहीं किया है. इजरायल स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश के मुताबिक हो सकता है कि इस वैरिएंट की उत्पत्ति इजरायल में हुई हो और इन दोनों यात्रियों के साथ विमान में सवार अन्य यात्री भी संक्रमित हो सकते हैं.

हालांकि इस सब के बावजूद इस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने आश्वस्त करते हुये कहा है कि वेरिएंट को लेकर फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि जो दो मामले सामने आए हैं उसमें किसी विशेष इलाज की जरूरत नहीं पड़ी है. दो अलग-अलग स्ट्रेन से मिलकर बने नए वेरिएंट से संक्रमण होने पर इसके हल्के लक्षणों में बुखार सामान्य है.

इसके अलावा सिर दर्द और बदन में दर्द की समस्या भी हो सकती है. इसके लिए किसी स्पेशल मेडिकल ट्रीटमेंट की कोई जरूरत नहीं है. बता दें कि इजरायल में कुल आबादी में से करीब 40 लाख लोगों से अधिक को कोविड-19 वैक्सीन की तीन-तीन खुराक दी जा चुकी है.

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ED ने किया तलब, कोयला घोटाले में करेगी पूछताछ

चुनाव में हार के बाद बागी नेताओं की गुटबंदी से फूट की ओर बढ़ रही कांग्रेस, जी-23 गुट ने पार्टी नेतृत्व को दी ये नसीहत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया