UP Covid-19 Restriction: कोरोना वायरस के प्रसार के चलते लगाए गए सभी तरह प्रतिबंधों को उत्तर प्रदेश सरकार ने हटाया

<p style="text-align: justify;"><strong>UP Covid-19 Restriction:</strong> कोरोना वायरस के नए मामले अब देश में काफी कम हो चुके हैं. इस वजह से देश के कई हिस्सों में अब धीर-धीरे प्रतिबंधों को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के प्रसार के चलते लगाए गए सभी तरह के प्रतिबंधों को राज्य से हटा दिया है.</p> <p style="text-align: justify;">इसके बाद अब स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क खुले रहेंगे. इसके साथ ही, आंगनबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे. शादी समारोह और अन्य आयोजन में बंद स्थानों और खुले स्थानों में मास्क की अनिवार्यता और कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सावधानियां बररते हुए पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत होगी.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News