होली से पहले दिल्ली में कोरोना का हाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- LNJP अस्पताल में संक्रमण के एक भी मरीज नहीं

Coronavirus: चीन से फैला कोरोना वायरस एक बार फिर यहां अपना कहर बरपा रहा है, तो वहीं भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पिछले एक साल में यह पहला ऐसा मौका है जब यहां कोरोना के एक भी मरीज भर्ती नहीं है. इसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है.

’पूरी चिकित्सा बिरादरी को उनकी समर्पित सेवा के लिए सलाम'

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ट्वीट किया, "तीसरी लहर के सभी कोविड संक्रमितों को एलएनजेपी अस्पताल से सफलतापूर्वक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. मार्च 2020 के बाद पहली बार अस्पताल में कोविड के एक भी मरीज भर्ती नहीं है. पूरी चिकित्सा बिरादरी को उनकी समर्पित सेवा के लिए सलाम करता हूं."

All the COVID patients of third wave have been successfully treated & discharged from LNJP Hospital.

For the first time since March 2020, zero patients of COVID-19 are admitted in the hospital.

Salute to the entire medical fraternity for their dedicated service.
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) March 17, 2022

देश में कोरोना के 2,539 नए मामले हुए दर्ज

वहीं, यूपी में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी तरह के कोरोना पाबंदियों को समाप्त करने की घोषणा की है. इसके अलावा मिजोरम में स्कूल-कॉलेजों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,539 मामले सामने आए हैं.

कोरोना से बीते 24 घंटे में 60 लोगों की मौत

वहीं, कोरोना से 60 लोगों की मौत हो गई है. इस आंकड़े के साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,132 हो गई है. देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30 हजार 799 रह गई है. कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ हो गई है. रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह सिर्फ 0.35 फीसदी रह गई है.

ये भी पढ़ें-

’आज ऐसा फैसला लूंगा, जो कभी नहीं लिया गया’, मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान का एलान

कौन हैं ममता बनर्जी के रिश्तेदार अभिषेक बनर्जी जिन्हें ED ने कोयला घोटाले में किया समन- Pics

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News