उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए वगैर कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी की गई. तमाम भ्रामक प्रचार किए गए. दुष्प्रचार किया गया. राजनीतिक सीमाओं की सामान्य मर्यादाओं को भी धता बताया गया. व्यक्तिगत टिप्पणी की गई. विपक्षी दलों ने तमाम सीमाओं का लांघा. लेकिन प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गोरखपुर की सभी 9 की 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटों पर बीजेपी जीती. विकास के लिए जनता ने बीजेपी को दोबारा चुना है. ये चुनाव इस बात को बताता है कि सत्य की जीत होती है. हमने पांच साल इमानदारी से काम किया है. इसी का नतीजा है.

सीएम योगी ने कहा, ”मोदी जी के प्रति एक लोक प्रिय सरकार देने के लिए मैं धन्यवाद देता हूं. पीएम के नेतृत्व पर जनता ने विश्वास जताया, इसके लिए मैं आप सब का आभारी हूं. सबका साथ सबका विकास की भावना को बरकरार रखा है. चुनाव का परिणाम एक राजनीतिक परिणाम नहीं है, सभी के हितों की पूर्ति करने का परिणाम भी है.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माफिया किसी गरीब के हक पर डाका नहीं डाल सकता है. पहले खाद्यान गरीबों को नहीं मिलता था. माफिया खा जाते थे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट