Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष अगस्त में पिछले 12 साल में सबसे कम बारिश हुई. अगस्त माह में बारिश में 24 फीसदी की कमी दर्ज की गई. विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के दो प्रमुख दौर देशभर में नौ से 16 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच सक्रिय रहे, जब भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा आसपास के प्रायद्वीपीय और पश्चिमी तट पर कम बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी ने कहा, ‘‘ अगस्त 2021 में, देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) से कम से कम 24 फीसदी कम थी, जो 2009 से यानी पिछले 12 साल में सबसे कम रही.’’ इससे पहले अपने बयान में विभाग ने बताया था कि वर्ष 2002 के बाद से पिछले 19 सालों में इस साल अगस्त माह में सबसे कम बारिश दर्ज की गई.

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर एक जून को आता है और 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है. जून के महीने में 10 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई, लेकिन जुलाई और अगस्त दोनों में बारिश में क्रमशः सात और 24 फीसदी की कमी दर्ज की गई.

विभाग के अनुसार, अगस्त में देश में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई. आईएमडी के चार मौसम विभाग संभागों में से मध्य भारत में 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. देश के इस हिस्से में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है. उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें उत्तरी भारतीय राज्य शामिल हैं, वहां 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई.

NSO Survey: देश में 2019 में 50 फीसदी से अधिक कृषक परिवार कर्ज में, प्रति परिवार औसत ऋण 74121 रुपये

बारिश में पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालते हुए सीएम शिवराज की तस्वीर वायरल, मिल रहे ऐसे कमेंट्स

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया