उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में नए सिरे से कलह शुरू हो गई है. इस बीच आज एक बार फिर कांग्रेस के जी 23 ग्रुप के नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक कर रहे हैं. आजाद के घर पर कपिल सिब्बल और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे हैं.

इससे पहले बुधवार को भी जी 23 ग्रुप के नेताओं ने आजाद के घर पर बैठक की थी. इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज चौहान, मणिशंकर अय्यर, पी जे कुरियन, संदीप दीक्षित, परिणीत कौर, शशि थरूर, राज बब्बर, राजिंदर कौर भट्टल, कुलदीप शर्मा और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता शामिल हुए थे.

वहीं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुड्डा ने ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी आजाद के आवास पर पहुंचे और बैठक में शामिल हुए. शर्मा भी ‘जी 23’ समूह में शामिल हैं. अब एक बार फिर बैठक हो रही है. माना जा रहा है कि ये नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

बता दें कि जी 23 ग्रुप में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि गांधी परिवार को कांग्रेस का नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए. सिब्बल के इस बयान पर गांधी परिवार के करीबी नेताओं ने पलटवार किया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद भी ‘जी 23’ समूह के नेता बार-बार बैठकें करके पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस में कोई भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कमजोर नहीं कर सकता और पार्टी के सभी लोग उनके साथ हैं.

जी 23 का बयान
बुधवार को हुई जी 23 की बैठक के बाद बयान में कहा गया कि हम कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा चुनाव के नतीजों और पार्टी से नेताओं के निकलने को लेकर विचार विमर्श किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का यही तरीका है कि सामूहिक और समावेशी नेतृत्व की व्यवस्था अपनाई जाए और हर स्तर पर निर्णय हो.’’

उनका यह भी कहना है, ‘‘बीजेपी का विरोध करने के लिए जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए. हम मांग करते हैं कि कांग्रेस समान विचारधारा वाली सभी ताकतों के साथ संवाद की शुरुआत करे ताकि 2024 के लिए विश्वसनीय विकल्प पेश करने के लिए एक मंच बन सके.’’

बीजेपी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुनाई खरी-खरी, बोले- अंकित शर्मा की मौत पर की थी गंदी राजनीति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया