नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह 5:58 बजे भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप (Earthquake) के झटके उत्तराखंड के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किये गए। हालांकि तेज बारिश और सुबह होने की वजह से लोग अपने घरों में ही रहे। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है जहां रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप बताया जा रहा है। उत्तराखंड में ये भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किये गए हैं, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थान की तरफ चले गए।
उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर के अलावा ये भूकंप के झटके हिमांचल प्रदेश के शिमला, मंडी, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर में भी महसूस किये गए।
उत्तराखंड में इस वक्त जगह-जगह भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। बीती रात से ही केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है और इस बीच भूकंप के झटकों से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड के कई जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। भूगर्भीय वैज्ञानिक भी कई बार उत्तराखंड को लेकर चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली एनसीआर में सुबह 6 बजे महसूस हुई भूकंप के झटके, उत्तराखंड में महसूस किए गए तेज झटके#earthquake #delhi #Noida #Uttarakhand #tremor @NCS_Earthquake
— MN News (@MNNewsLive) September 11, 2021
ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली एनसीआर में सुबह 6 बजे महसूस हुई भूकंप के झटके, उत्तराखंड में महसूस किए गए तेज झटके#earthquake #delhi #Noida #Uttarakhand #tremor @NCS_Earthquake
— MN News (@MNNewsLive) September 11, 2021
Exactly at 5:59 AM – Earthquake followed by rains in Delhi.. I was awake and suddenly felt the whole ground shaking.. it was scary! Did u feel it? #earthquake #delhi #delhirains #earthquakeindelhi
— sakshifoodieaurora (@sakshiaurora) September 11, 2021
#Earthquake of magnitude around 4.7, 17 km North-West of Pipalkoti near Joshimath, #Uttarakhand pic.twitter.com/abwAbZlqFy
— Lokesh🇮🇳Bisht (@lokeshbisht_) September 11, 2021
Follow these do’s and don’ts to ensure your safety before, during and after an #Earthquake.
‘Stay Safe, Stay Informed’ pic.twitter.com/hJLb3qdXBQ
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) September 10, 2021
Woke up to an earthquake. #earthquake pic.twitter.com/7JVkp6KrtA
— Sumit Bainola (@sumitbainola) September 11, 2021
Experienced the most intesive earthquake ever in my life. Hope it remains at top. #earthquake pic.twitter.com/b3LeeYu4HN
— Chaitanya Gairola (@cgairola10) September 11, 2021
Did you feel the #earthquake in #delhi right now????
— Neelesh (@theNilesh_) September 11, 2021
Finally its confirmed that it was earthquake.
#earthquake— पहाड़ी भैजी 🇮🇳 (@badoni18pankaj) September 11, 2021
Felt #earthquake in Delhi NCR! Waiting for confirmation. Anyone else?
— Rajendra Kumar (@rajujha) September 11, 2021
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSMarch 28, 2026SAP करेगा Reltio का अधिग्रहण, AI के लिए डेटा को बनाएगा ज्यादा शक्तिशाली
UTTAR PRADESHMarch 28, 2026नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा अत्याधुनिक MRO हब, अकासा एयर के साथ हुआ रणनीतिक समझौता
UTTAR PRADESHMarch 27, 2026जेवर एयरपोर्ट बनेगा यूपी की अर्थव्यवस्था का गेम चेंजर, कृषि से उद्योग तक होगा बड़ा बदलाव
UTTAR PRADESHMarch 27, 2026बाराबंकी की राजश्री शुक्ला बनीं ‘विद्युत सखी’, गांव-गांव में बदल रहीं महिलाओं की तस्वीर






