प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी समारोह में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की सराहना की है. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देखा है कि मीडिया कितना सकारात्मक प्रभाव समाज में ला सकता है. स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है. हर मीडिया हाउस ने इस मिशन को पूरी ईमानदारी से लिया. मातृभूमि के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है. महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर मातृभूमि का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था. मातृभूमि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने के लिए पूरे भारत में स्थापित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की गौरवशाली परंपरा का एक अहम हिस्सा है. पीएम ने इस अवसर पर इस समाचार पत्र से जुड़े लोगों को बधाई भी दी.

मीडिया समाज में सकारात्म बदलाव लाने में सक्षम-PM

पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्वराज्य के लिए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमें अपने प्राणों की आहुति देने का अवसर नहीं मिला. हालांकि, यह अमृत काल हमें एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत की दिशा में काम करने का अवसर देता है. मैंने देखा है कि मीडिया का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसी तरह योगा, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक और काफी अहम भूमिका निभाई है. ये राजनीति और राजनीतिक दलों के क्षेत्र से बाहर के विषय हैं. वे आने वाले वर्षों में एक बेहतर राष्ट्र बनाने के बारे में हैं. आज के दौर में दुनिया को भारत से कई उम्मीदें हैं.

देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है- पीएम

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब COVID-19 महामारी आई तो यह अनुमान लगाया गया था कि भारत चीजों को अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं कर पाएगा.
भारत की जनता ने इन आलोचकों को गलत साबित कर दिया. प्रतिभाशाली युवाओं द्वारा संचालित हमारा देश आत्मनिर्भर भारत या आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. इस सिद्धांत के मूल में भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाना है जो घरेलू और वैश्विक जरूरतों को पूरा करता है.

ये भी पढ़ें:

Watch: नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, राजनाथ सिंह के घर उमड़े समर्थक, रावत ने बजाया ढोल तो शिवराज को लोगों ने कंधों पर बैठाया

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री को दी गई वाई कैटेगरी सुरक्षा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली