पंजाब में कल (शनिवार) 11 बजे मंत्रिमंडल का गठन होगा. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. शपथग्रहण समारोह चंडीगढ़ में होगा. सूत्रों के अनुसार, पंजाब कैबिनेट में 8 से 10 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल के गठन के बाद कल दोपहर 12.30 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी.

बता दें कि 16 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में भगवंत मान को शपथ दिलाई थी. उसके बाद आम आदमी पार्टी ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया.

शपथ ग्रहण समारोह में आप के नवनिर्वाचित विधायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन मौजूद थे. सभी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई थी.

पंजाब की 117 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की. पंजाब के चुनावों में इस बार एक और खास बात देखने को मिली. यहां जीते सभी विधायकों में से कुल 11 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं.

ये भी पढ़ें- गुजरात के बाद कर्नाटक के भी स्कूलों में पढ़ाई जा सकती है भगवद गीता, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली