चुनावी हार के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल जारी है. पार्टी के नाराज नेताओं ने मुखर होकर एक बार फिर आवाज उठानी शुरू कर दी है. पार्टी नेतृत्व पर सीधा हमला किया जा रहा है. इसी बीच अब जी-23 नेताओं में से एक सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे. जहां दोनों के बीच कई मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई.

जी-23 बैठक के बाद मुलाकात

दरअसल जी-23 नेताओं ने चुनावी नतीजों को लेकर एक बैठक बुलाई थी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व को कई तरह की नसीहत दी गई थी. इसके बाद बताया गया कि गुलाम नबी आजाद सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. जिसमें उन्हें इस बैठक की जानकारी और नेताओं की आपत्ति को लेकर सोनिया को जानकारी देनी थी. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है. सोनिया गांधी खुद नाराज नेताओं से बात कर इस पूरे मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं.

राहुल गांधी से मिले थे हुड्डा

इससे पहले नाराज नेताओं में शामिल और जी-23 बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेता भूपेंदर हुड्डा ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. बताया गया था कि हरियाणा के पूर्व सीएम ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कई बदलावों की ओर इशारा किया और बताया कि उन्हें किन बातों से नाराजगी है. हालांकि इस मुलाकात को लेकर भूपेंदर हुड्डा ने कोई जानकारी नहीं दी. लेकिन कांग्रेस में जारी इस हलचल से उनके विरोधी दल काफी खुश नजर आ रहे हैं, बीजेपी लगातार कांग्रेस पर इस आपसी मतभेद को लेकर तंज कसती आई है.

ये भी पढ़ें -

The Kashmir Files Film: ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर उमर अब्दुल्ला ने दिया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

Holi 2022: हार भुला होली पर एकजुट हुआ मुलायम सिंह का कुनबा, अखिलेश यादव ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट