पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा.

मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. उन्होंने कहा, पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है. पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है.

पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। pic.twitter.com/Z5wDmD9Zpg
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 18, 2022

पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं. इसके अलावा बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

बता दें कि पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी.

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं हैं.

यह भी पढ़ें-

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नकवी तक राजनेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट