संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को World Happiness Report 2022 (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) जारी कर दी गई है. इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है. World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है. इसमें कोविड-19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

विश्व प्रसन्नता सूची में भारत को 136वां स्थान

रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 136वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था. इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है. इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है.

भारत के पड़ोसी देश हैं आगे

रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 121वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 94वें एवं 72वें स्थान पर हैं. युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं. उनको लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह मिली है. इसके बाद जिम्बाब्वे (144वें), रवांडा (143वें), बोत्सवाना(142) और लेसोथो का (141वां) स्थान है. इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है.

अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर तालिबान का बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ दी महिलाओं को स्कूल जाने की इजाजत

Ukraine Russia War: UNSC में रूस ने जैविक हथियार पर घेरा तो अमेरिका ने पलटवार करके दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली