कोट्टायम: केरल में एक कैथोलिक बिशप के लव और नार्कोटिक जिहाद वाले बयान पर राज्य में बवाल मच गया है. कई मुस्लिम संगठनों ने कैथोलिक बिशप के बयान की आलोचना की है. अब इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. सीएम विजयन ने कहा है कि नार्कोटिक जैसे शब्द पहली बार सुन रहे हैं. नार्कोटिक जैसा खतरा केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर समाज की समस्या है. हमें इसकी चिंता करने की जरूरत है.

कैथोलिक बिशप ने यह कह कर विवाद छेड़ दिया कि राज्य में ईसाई लड़कियां बड़ी संख्या में ‘लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद’ के जाल में फंस रही हैं और जहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, वहां चरमपंथी अन्य धर्मों की युवतियों को बर्बाद करने के लिए ये हथकंडे अपना रहे हैं.

बिशप ने आरोप लगाया कि लव जिहाद के तहत गैर मुस्लिम लड़कियों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय की लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसा कर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है. इसके अलावा आतंकवाद जैसी विध्वंसक गतिविधियों में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है.

केरल आंतकवादियों का एक भर्ती केंद्र बन गया है- बिशप

बिशप ने पूर्व पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा के हालिया बयानों को उद्धृत करते हुए कहा कि केरल आंतकवादियों का एक भर्ती केंद्र बन गया है और इस राज्य में चरमपंथी समूहों का एक भूमिगत प्रकोष्ठ मौजूद है. बिशप ने दावा किया कि राज्य की ईसाई और हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण किया गया और उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान में आतंकवादी शिविरों में भेजा गया. उन्होंने कहा कि इस विषय की गंभीरता से पड़ताल होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि राज्य में ‘लव जिहाद एवं नार्कोटिक जिहाद’ नहीं है वे सच्चाई से आंखें मूंद रहे हैं. जो राजनेता, सामाजिक-सांस्कृतिक नेता व पत्रकार, इस तथ्य से इनकार कर रहे हैं, ऐसा करने में उनके निहित स्वार्थ हो सकते हैं.

मुस्लिम संगठनों ने बिशप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

इस बयान के बाद मुस्लिम संगठनों ने सायरो मालाबार चर्च से संबद्ध पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारनगट्ट के बयान का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य केरल के समाज में साम्प्रदायिक विभाजन पैदा करना है. यहां तक कि मुस्लिम संगठनों ने बिशप के खिलाफ गैर जमानती केस करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Rape: मुंबई में युवती के साथ ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, हालत बेहद नाजुक, एक आरोपी गिरफ्तार

Weather Updates: दिल्ली-NCR में रात से बरस रहे हैं बादल, राजस्थान और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट