पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक सांसद पर बम से हमला किया गया है. प्रदेश के राणाघाट से सांसद जगन्नाथ सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि नदिया जिले में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद लौटते समय उनकी कार पर बम फेंका गया. जगन्नाथ सरकार ने दावा करते हुए कहा है जब वो फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे थे तो उनकी कार पर बम से हमला किया गया. बीजेपी सांसद इस घटना में बाल-बाल बच गए. बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने दावा किया है कि कार की गति तेज थी और बम उसकी कार के पीछे जा गिरा जिसकी वजह से वो इस अप्रिय घटना का शिकार होने से बच गए. पश्चिम बंगाल में लगातार राजनीतिक रंजिश में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं.

बीजेपी सांसद की गाड़ी पर बम से हमला

फिल्म देखकर लौटते वक्त बम हमले को लेकर जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख कर लौट रहा था. मेरी कार पर एक बम फेंका गया. लेकिन मैं इस हमले में बाल-बाल बच गया. हमने देखने के लिए कार को थोड़ी दूर बाहर निकाला, इस घटना के 10 मिनट के बाद पुलिस वहां पर पहुंची. इससे पहले सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में राजनीति का शिकार हो रही है.

BJP MP Jagannath Sarkar from Ranaghat in West Bengal attacked. "I was returning after watching ‘The Kashmir Files’. ..A bomb was hurled at my car on my way back, we escaped it (bomb) narrowly…We pulled out the car a little far to see…police came after 10 min," he says pic.twitter.com/gMj7HZBBSq
— ANI (@ANI) March 19, 2022

बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब-बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. राज्य सरकार ने लोकतंत्र को गिरा दिया है. राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. नहीं तो यह रूकने वाला नहीं है. बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है और इस पर बीजेपी और विपक्षी दलों के परस्पर विरोधी विचार हैं. यह 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और हिंसा के इर्द-गिर्द घूमती है.

ये भी पढ़ें:

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बनी Nagaland Assembly, जानिए क्या है इसकी खासियत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट