उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर में पति के हाथों पिटाई से आहत 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने शनिवार को बताया कि रीना और उसके दो बच्चों- तीन वर्षीय निविका और नौ वर्षीय संध्या, को बचा लिया गया है. लेकिन उसके दो अन्य बच्चों, आठ वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय छवि का अभी तक पता नहीं चल सका है.

पुलिस ने बताया कि भोपा गांव के पास की यह घटना शनिवार शाम की है. रीना की शादी संदीप से हुई थी और दोनों अलावलपुर गांव में रहते थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संदीप नशे की हालत में घर आया और रीना के साथ मारपीट करने लगा. उन्होंने बताया कि गुस्से में रीना अपने बच्चों के साथ घर से निकली और जाकर नहर में कूद गई.

एक अन्य घटना में, भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में जितेंद्र नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जितेंद्र द्वारा इस्तेमाल किए गए तमंचे को जब्त किया गया है.

ये भी पढ़ें- केजरीवाल बोले- पंजाब में AAP ने काम भी शुरू कर दिया, लेकिन 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए BJP कर रही लड़ाई झगड़ा

ये भी पढ़ें- India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया