मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रोड से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई.

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया.

आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.

सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी

बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका. डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट