पाकिस्तान में आम जनता झेल रही महंगाई की मार, पेट्रोल 150 रु लीटर, चीनी 100 रु किलो

पाकिस्तान में बढ़ते सियासी पारे के बीच इमरान खान की हालत पतली है. देश में भयंकर महंगाई के चलते आम आदमी की भी हालत खराब दिख रही है. पाकिस्तानी जनता का कहना है कि इमरान ने वादे तो बहुत किए थे लेकिन उन्हें पूरा करने की कोशिश नहीं की. इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई ने जनता को इमरान के खिलाफ खड़ा कर दिया है.

पेट्रोल-चीनी-दूध समेत कई चीजों के बढ़ते दामों से हाहाकार मचा हुआ. पाकिस्तान में महंगाई  70 सालों में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. पेट्रोल 150 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने वाला है तो वहीं चीनी भी 150 रुपए प्रति किलो बिक रही है. जनता ने एबीपी न्यूज़ से अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि इमरान की सरकार तो बस अमीरों के लिए है.

देखिए पाकिस्तान में महंगाई की हालत क्या है..

10 किलो आटा 720 रुपये
एक लीटर दूध 150 रुपये
एक किलो चिकन 340 रुपये
एक किलो चीनी 100 रुपये
एक दर्जन अंडे 141 रुपये
एक किलो टमाटर 80 रुपये
एक किलो आलू 55 रुपये
एक किलो प्याज 52 रुपये

पाकिस्तान में एबीपी न्यूज संवाददादता हमज़ा अमीर ने कई लोगों से बात की जिसमें सामने आया कि महंगाई ने खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग का हाल बहुत बुरा कर रखा है. पाकिस्तान में खाने की कीमतें दोगुना हो चुकी हैं, जबकि घी, तेल, आटा और चिकन की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी हैं. पाकिस्तान के फेडरल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (FBS) के अनुसार अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2021 तक बिजली की दरें 57 फीसदी तक बढ़ी हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

बता दें, पिछले रविवार को अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए इमरान खान ने कहा था कि वह ‘आलू, टमाटर’ की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए राजनीति में नहीं आए. इमरान खान के इस असंवेदनशील बयान पर विपक्ष भी हमलावर हुआ था और जनता में इमरान को लेकर गुस्सा बढ़ा. पाकिस्तान का विपक्ष सड़क पर है. मुद्दा महंगाई का है लेकिन इमरान के पास न तो विपक्ष की बातों का जवाब है और न ही महंगाई के मुद्दे का. पाकिस्तान का विपक्ष सवाल पूछ रहा है अगर महंगाई को काबू में नहीं कर सकते तो भला सत्ता में क्यों बैठे हो इमरान?

यह भी पढ़ें.

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश…

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बिलावल भुट्टो पर निशाना, कहा- अभी सियासत में दूध के दांत नहीं निकले और…

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *