सोशल मीडिया पर रविवार शाम को फिल्ममेकर (filmmaker Vinod Kapri) विनोद कापड़ी द्वारा पोस्ट किया एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक 19 साल के लड़के को जिम्मेदारी और सपने का बैलेंस बनाकर भागते देख आपके चेहरे पर जरूर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी. दरअसल विनोद कापड़ी कल शाम गाड़ी से गुजर रहे थे इस दौरान उनकी नजर एक लड़के पर पड़ी जो अपने कंधे पर बैग लिए तेज रफ्तार में घर की तरफ भाग रहा था. फिल्ममेकर कापड़ी ने उसे गाड़ी से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन कई बार अनुरोध के बावजूद वह इसके लिए राजी नहीं हुआ.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 19 साल का लड़का रात के करीब 11 बजे अपने घर की तरफ भाग रहा है. कापड़ी ने दौड़ते हुए इस शख्स से बातचीत की तो पता चला कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है और वह मैकडॉनल्ड कंपनी में काम करता है. प्रदीप कहते हैं कि उन्हें सेना में भर्ती होना है इसलिए वह रोज अपनी शिफ्ट के बाद घर तक दौड़ कर जाते हैं. अपने सपनों के लिए भागता प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है. उसने बताया कि वह नोएडा में अपने भाई के साथ रह रहा है और उसकी मां अस्पताल में है.

प्रदीप ने कहा कि वह रोजाना ही शिफ्ट के बाद घर तक दौड़ते हुए जाता है. उसने कहा कि उसके पास रनिंग की प्रैक्टिस के लिए समय नहीं बच पाता इसलिए वह इस समय का इस्तेमाल करता है. वह रोजाना नोएडा सेक्टर 16 से बरौला स्थित अपने घर तक रोजाना दस किलोमीटर की दौड़ लगाता है.

This is PURE GOLD❤️❤️

नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया

मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिए

बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया

वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022

वीडियो वायरल होने पर शख्स ने क्या कहा

वहीं जब विनोद कापड़ी ने कहा कि वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करेगा और वीडियो जल्द ही वायरल होने वाला है. उनके इस बात पर प्रदीप हंसते हुए कहता है कि मुझे कौन पहचानेगा. उसने कहा कि अगर वीडियो वायरल भी होता है तो मैं कौन सा गलत काम कर रहा हूं. वहीं वीडियो के अंत में कापड़ी ने प्रदीप को खुद के साथ डिनर करने का भी ऑफर दिया, इसपर उसने कहा कि अगर वह घर पहुंचने में देर करता है तो खाना नहीं बना पाएगा और उसका भाई भूखा रह जाएगा.

वीडियो देख लोगों ने किया सलाम

विनोद कापड़ी ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया. मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिए. बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया. वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा. वहीं दूसरा तरफ सोशल मीडिया पर प्रदीप के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- युद्ध में अभी तक 14700 रूसी सैनिक गंवा चुके हैं जान

मणिपुर में सीएम पर सस्पेंस खत्म, एन बीरेन सिंह को दोबारा चुना गया BJP विधायक दल का नेता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया