उत्तर प्रदेश में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीजेपी उनके शपथ ग्रहण को लेकर अपना मेगा प्लान बना चुकी है साथ ही पूरी तैयारी भी कर ली गई है. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर 2 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेटर स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे.

यूपी बीजेपी ने प्रदेश के सभी जिलों को शपथ ग्रहण के लिए निर्देश भेज दिए हैं. निर्देशों के मुताबिक, इस समारोह में प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 2 कार्यकर्ता 24 घंटे पहले मौके पर पहुंचेंगे. सांसद, विधायक, महापौर, चेयरमैन की सूची तैयार कर लखनऊ भेजने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए आने-जाने की व्यवस्था सांसद, विधायक और पार्टी की तरफ से कराने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही साधु-संतों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, समाजसेवी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.

1 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि, सभी जिले से बीजेपी कार्यकर्ता गाड़ी में पार्टी का झंडा लगा कर शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. प्रत्येक जिला मुख्यालय और बाजारों में होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही शपथ ग्रहण में आने से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ करने के भी निर्देश दिए गए हैं. बता दें, शपथ ग्रहण में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और माननीय को प्रवेश पत्र मिलेगा. वहीं, इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें.

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश…

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बिलावल भुट्टो पर निशाना, कहा- अभी सियासत में दूध के दांत नहीं निकले और…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया