
<p style="text-align: justify;">एन बीरेन सिंह ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल एल गणेशन ने शपथ दिलाई. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीरेन सिंह दूसरी बार है जब मणिपुर के मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पहले, केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. सिंह को रविवार को विधायक दल का नेता चुना गया था.</p> <p style="text-align: justify;">मणिपुर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में केवल 21 सीट हासिल की थी, लेकिन वह कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में करने में सफल रही, जिससे पार्टी के सदस्यों की संख्या 28 हो गई और बीरेन सिंह ने मणिपुर में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.</p> <p style="text-align: justify;"> </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






