पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में भी अपने संगठन को मज़बूत करने में जुट गई है. खासतौर पर पार्टी की नज़र अब उन राज्यों पर है जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इनमें गुजरात, हिमाचल और राजस्थान प्रमुख है, जहां इस साल के अंत में या अगले साल ही चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी ने देश के 9 राज्यों असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. आप ने इन 9 राज्यों में पार्टी के प्रसार के लिए प्रभारियों और संगठन के लोगों के नाम की घोषणा की है.

आम आदमी पार्टी ने डॉ संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी बनाया है. डॉ संदीप पाठक पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के चाणक्य माने जाते हैं. गौरतलब है कि इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी ने गुजरात चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक AAP गुजरात में पूरे दमख़म के साथ चुनाव लड़ने का तैयारी भी शुरू कर चुकी है और पार्टी चाहती है कि पंजाब की ही तर्ज़ पर गुजरात में भी पार्टी नई रणनीति से चुनाव लड़े इसलिये डॉ संदीप पाठक को एक बार फिर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

हिमाचल प्रदेश के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है, जबकि दुर्गेश पाठक को प्रभारी बनाया गया है. दुर्गेश पाठक को इससे पहले पार्टी ने आतिशी के साथ गोवा चुनाव की कमान भी सौंप रखी थी, गोवा में इस बार पार्टी 2 सीट हासिल करने में कामयाब भी रही है. यही वजह है कि पंजाब से सटे हिमाचल में चुनाव की ज़िम्मेदारी दुर्गेश पाठक के कंधों पर डाली गई है.

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज को हरियाणा का इलेक्शन इंचार्ज घोषित किया गया है, तो वहीं राघव चड्ढा को पंजाब के सह प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है. अब यह जिम्मेदारी डॉ संदीप पाठक ही संभालेंगे.

वहीं द्वारका के विधायक विनय मिश्रा को राजस्थान का इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है. राजस्थान में आम आदमी पार्टी पूरे संगठन में बदलाव कर एक नए सिरे से शुरुआत करने जा रही है. राजस्थान पर पार्टी की नज़र इसलिये भी खासतौर पर है क्योंकि इससे पहले दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर आम आदमी पार्टी ने अपनी जगह बनाई है. ऐसे में पार्टी को लगता है कि राजस्थान में भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर पार्टी वहां अपनी जगह बना सकती है.

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया