राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, ओवन में डालकर 2 महीने की बच्ची की हत्या

<p style="text-align: justify;">राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी दो महीने की बच्ची को माइक्रोवेव ओवन में डालकर उसकी हत्या कर दी. घटना मालवीय नगर इलाके में चिराग दिल्ली गांव की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;"><strong>पुलिस कर रही है पूछताछ</strong><br />पुलिस का कहना है कि अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस बच्ची के मां-बाप से पूछताछ कर रही है. अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द पुलिस कोई एक्शन ले सकती है. पुलिस का कहना है कि, शाम करीब 5 बजे अस्पताल से एक दो महीने की बच्ची की मौत की सूचना मिली. इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने फिलहाल मौत का कारण भी साफ नहीं किया है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News