Sakinaka Rape Case: ठाकरे ने साकीनाका रेप-हत्या मामले को बताया ‘मानवता पर धब्बा’, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश

Maharashtra CM Condemns Sakinaka Rape-Murder Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना को मानवता पर धब्बा करार दिया है. साथ ही इस मामले में त्वरित सुनवाई का वादा किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा, ‘मामले की सुनवाई तेजी से होगी और आज दम तोड़ने वाली पीड़िता को न्याय मिलेगा.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मामले पर चर्चा की है. उन्होंने कहा, ‘मैंने अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है.'

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया, ‘विशेष जांच दल का गठन किया गया है. सीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के निर्देश दिए हैं. दुर्भाग्य से पीड़िता की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई और हमने धारा 307 को 302 में बदल दिया है. जांच से पता चला है कि इसमें केवल एक ही व्यक्ति शामिल है.'

A Special Investigation Team has been formed. CM directed to institute fast track court. Unfortunately, the victim died during treatment this morning & we’ve converted section 307 to 302. Probe revealed there’s only one person involved: Mumbai Police Commissioner Hemant Nagrale pic.twitter.com/zj5QMDOVDE
— ANI (@ANI) September 11, 2021

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय महिला ने शनिवार तड़के मुंबई के एक नगर निकाय अस्पताल में दम तोड़ा है. उसने बताया कि साकीनाका में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया गया और लोहे की रॉड से बर्बरता से हमला किया गया. पुलिस के मुताबिक इस बाबत 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें:
Mumbai Rape Case: मुंबई में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई थी
Mumbai News: 34 साल की महिला के साथ टेंपो में रेप के बाद बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News