फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. अब वे अपने घरों में बिना बिजली से चलने वाला ट्रेडमिल रख सकते हैं. दरअसल, तेलंगाना में एक शख्स ने लकड़ी का ट्रेडमिल डिजाइन किया है. इस ट्रेडमिल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग वाहवाही दे रहे हैं.

तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने भी इस वीडियो को देखने के बाद ट्रेडमेल बनाने वाले शख्स की प्रशंसा की है. उन्होंने राज्य के प्रोटोटाइप सेंटर @TWorksHyd को टैग करते हुए शख्स के इस नए प्रयास के वीडियो को रीट्वीट किया है.

Wow! 👏👏 @TWorksHyd please connect & help him scale up https://t.co/FVgeHzsQx8
— KTR (@KTRTRS) March 18, 2022

वायरल हो रहा ये वीडियो 45 सेकेंड का है. इसमें देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेडमिल को बनाने के लिए कारपेंटरी कौशल का इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो में शख्स को एक समान कटे लकड़ी को इक्ट्ठा कर उन्हें कसकर फिक्स करते हुए देखा जा सकता है. ट्रेडमिल तैयार करने के बाद शख्स बिजली का इस्तेमाल किए बिना इसे चलाकर दिखा रहा है.

17 मार्च को पोस्ट किया गया था वीडियो

शख्स लकड़ी के हैंडल को पकड़क अपने पैरों को एक कन्वेयर बेल्ट की तरह इक्ट्ठे लकड़ी के हिस्सों पर चलता है, जो बल के चलते तेजी से लुढ़क रहे हैं. वीडियो को 17 मार्च को पोस्ट किया गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देख ट्विटर के यूजर्स शख्स के इस हुनर से प्रभावित हुए.

पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 137,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस ट्रेडमिल को बनाने वाले शख्स के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस ट्रेडमिल को देखने के बाद कमेंट किया कि हैदराबाद के कुछ जिमों में बिजली के बिना काम करने वाले ट्रेडमिल पहले से ही लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

<a title="ट्रीटमेंट कराने दिल्ली आए RJD सुप्रीमो लालू यादव, एम्स ने भर्ती करने से किया मना, कहा- रांची के रिम्स में कराइए इलाज" href="https://www.abplive.com/news/india/delhi-aiims-denied-admitting-rjd-chief-lalu-yadav-says-get-treatment-in-ranchi-rims-2086804" target="">ट्रीटमेंट कराने दिल्ली आए RJD सुप्रीमो लालू यादव, एम्स ने भर्ती करने से किया मना, कहा- रांची के रिम्स में कराइए इलाज

<a title="MCD चुनाव पर बोले केजरीवाल- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली BJP छोटे चुनाव से डरी" href="https://www.abplive.com/news/india/arvind-kejriwal-on-mcd-elections-said-bjp-claims-to-be-world-largest-party-scared-of-small-elections-2086953" target="">MCD चुनाव पर बोले केजरीवाल- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली BJP छोटे चुनाव से डरी

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी