Facebook और Delhi Police की साझा कोशिश से बची एक आदमी की जान, जानिये कैसे

<p>दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने 10 सितंबर यानी वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर 27 साल के एक युवक को सुसाइड करने से रोका और उसकी जान बचा ली। असल में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को ये जानकारी आयरलैंड स्थित फेसबुक के कार्यालय से दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल हरकत में आई और फिर तीन थानों की मदद से पुलिस ने मात्र 2 घंटे के अंदर उस युवक को ढूंढ निकाला। उसकी काउंसलिंग करने के बाद उसे काफी हद तक सामान्य कर दिया गया है। साइबर सेल के डीसीपी अनेश रॉय का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से बेरोजगार चल रहा है और कुछ समय पहले ही उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। इसलिए वह डिप्रेशन में था।</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News