उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे. बीजेपी ने अमित शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के मद्देनज़र पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. अब शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल पर फाइनल चर्चा के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने फिलहाल 70 नामों की लिस्ट तैयार की है, जिनमें से करीब 45 से 47 नाम चुने जाएंगे, जिन्हें यूपी में मंत्री बनाया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इसी लिस्ट पर मंथन करने के लिए दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में होने वाली इस बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे.

कल विधायक दल की बैठक

कल यानी गुरुवार को शाम 4 बजे लखनऊ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इस बैठक में अमित शाह और रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान ही योगी आदित्यनाथ को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा. उससे पहले योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ नामों पर चर्चा करने पहुंचे हैं.

कैसी हैं तैयारियां?

शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है. एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और बीजेपी कार्यालय तक विशेष रूट पर सजावट की जाएगी. इसके अलावा लखनऊ में 130 चौराहों को खास तरह से सजाया जाएगा.

Birbhum Violence Case: ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं… जानें बीरभूम हिंसा मामले में क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी

Uttarakhand CM Oath Ceremony: धामों के राज्य में फिर धामी, इतिहास रचकर दूसरी बार संभाली उत्तराखंड की सत्ता, ये विधायक बने कैबिनेट मंत्री

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी