corona update: oppo-worker-corona-positive-in-greater-noida-plant

CORONA UPDATE: OPPO के नोएडा प्लांट में 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, काम-काज पर रोक

Corona Update:

  • OPPO के ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 6 कर्मचारी COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं
  • 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किये गए है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बांकी है
संवाददाता: सिमरनजीत कौर

गौतमबुद्ध नगर। चाइनीज़ स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी OPPO Mobile India के ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 6 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कामकाज पर रोक लगा दी है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में OPPO और Realme के स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन होता है। OPPO के इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के कम से कम 6 कर्मचारी COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पहले लॉकडाउन की शुरुआत से कामकाज रोक दिया गया था जिसे पिछले तीसरे लॉकडाउन के दौरान दोबारा शुरू किया गया था। अब इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्रोडक्शन को एक बार फिर से रोक दिया गया है।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO के एक कर्मचारी ने बताया कि हमें इस मैन्युफैक्चिंग प्लांट में आने से मना कर दिया गया है। यहां कम से कम 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घरों में रहने की सलाह दी है।

OPPO ने अपने इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के ऑपरेशन पर 3,000 कर्मचारियों की कंप्लीट स्क्रीनिंग के बाद रोक लगा दी है। OPPO India के प्रवक्ता ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किये गए है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बांकी है। अपने स्टेटमेंट में OPPO ने कहा है कि हम एक संस्थान के तौर पर अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को पहले रखते हैं जिसे देखते हुए हमने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के काम पर रोक लगा दी है। हम सभी 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कंपनी ने पिछले दिनों ही प्रदेश सरकार से 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति मिलने के बाद कामकाज शुरू किया था। कंपनी ने कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को दोबारा काम पर वापस आने के लिए तभी कहेंगे जब सब के टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आएंगे। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर कामकाज को दोबारा शुरू करेंगे। हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट परिसर के अंदर डिस्टेंसिंग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

 

Please follow us on Twitter to get regular news update; Check all Noida/Greater Noida news.

Author Profile

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *